दही मुँह का दुर्गंध मिटाती है
दही का सेवन करने से मसूड़ों की बीमारी व दाँतों की बीमारी कम होती है। दही में पाये जाने वाले बैक्टीरिया मसूड़ों एवं दाँतों की रक्षा करते हैं। ये मुँह के हानिकारक बैक्टीरिया को बैलेंस रखने में मदद करते हैं। दही रोज खायें, साँसों में ताजगी पायें।
पपीते खाने से क्या फायदा है
पपीता में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे आपकी त्वचा में निखार आता है। त्वचा जवां नजर आती है, झुर्रियाँ कम पड़ती हैं, त्वचा में पतलापन व सूखापन नहीं होता। विटामिन सी हमारी त्वचा के लिए जरूरी है। यह त्वचा को जरूरी पोषण देता है।
केसर बड़े काम की चीज है
केसर गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान है। केसर इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इससे गर्भस्थ शिशु का अच्छा विकास होता है, यानी शारीरिक और मानसिक विकास। यह माँ को शक्तिशाली बनाता है। केसर सुरक्षित डिलिवरी के वास्ते बेहद जरूरी है। यह स्त्रियों की शारीरिक सुंदरता को बनाये रखता है। त्वचा में निखार लाता है। गर्भवती महिलाओं को रोज जरा सा केसर डाल कर दूध उबाल कर पीना चाहिए।
क्या आप जानते हैं कि नारियल तेल से आपकी सुंदरता बढ़ती है। यह हमारी त्वचा को खूबसूरत बनाता है। यह त्वचा का रूखापन दूर करता है। यदि एड़ियाँ फटी हों, तो रात को लगा कर सो जायें, कुछ दिनों में ठीक हो जायेगा। यह त्वचा के दाग-धब्बे व निशान को साफ करता है। बालों को चमकदार बनाता है, उन्हें पोषण देता है। चेहरे व शरीर पर नारियल तेल की हल्के हाथों से मालिश करें। यह झुर्रियों को उम्र से पहले आने से रोकता है।
क्या आप जानते हैं कि छाछ गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में अमृत है। इसे सेंधा नमक, भुना जीरा, काली मिर्च डाल कर लें। यह पाचन क्रिया ठीक रखने और शरीर को फुर्तीला रखने में सहायक है।
क्या आप जानते हैं कि दवा से बेहतर व्यायाम है?
क्या छोटे, क्या बड़े, क्या मोटे, क्या पतले, क्या किसी खास बीमारी के शिकार हैं यानी रक्तचाप मधुमेह में विशेषज्ञ की सलाह से व्यायाम करें। हर तरह के विकार को दूर कर चुस्त, दुरुस्त व फुर्तीला बनायेगा। व्यायाम का रूटीन बनाये रखें।
क्या आप जानते हैं कि आहार को ताकतवर कैसे बनाया जाये?
रोजाना आहार में फल-सब्जियों को जगह अवश्य दें।
चोकर सहित (मोटा आटा) पुराना तथा बिना पॉलिश का चावल खायें।
डिब्बा बंद आहार की जगह घर का सादा ताजा भोजन करें।
थोड़ी मात्रा में सूखे मेवे अवश्य लें।
नमक जरा कम लें।
प्रतिदिन 10 गिलास पानी पियें।
सब्जियों को पकाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करें।
http://healandhealth.com/hi/ इस पर क्लिक करें अधिक जानकारी के लिये-धन्यवाद



4 comments:
aapki aur se blog par fi gai jankari aaj ke samey main logon ke liye behad jaroori hai. bahoot acha likhte rahiye.
jeet
thanks a lot for sharing this information
regards
आदरणीय पद्मा जी , सादर प्रणाम
आपके बारे में हमें "भारतीय ब्लॉग लेखक मंच" पर शिखा कौशिक व शालिनी कौशिक जी द्वारा लिखे गए पोस्ट के माध्यम से जानकारी मिली, जिसका लिंक है...... http://www.upkhabar.in/2011/03/jay-ho-part-2.html
इस ब्लॉग की परिकल्पना हमने एक भारतीय ब्लॉग परिवार के रूप में की है. हम चाहते है की इस परिवार से प्रत्येक वह भारतीय जुड़े जिसे अपने देश के प्रति प्रेम, समाज को एक नजरिये से देखने की चाहत, हिन्दू-मुस्लिम न होकर पहले वह भारतीय हो, जिसे खुद को हिन्दुस्तानी कहने पर गर्व हो, जो इंसानियत धर्म को मानता हो. और जो अन्याय, जुल्म की खिलाफत करना जानता हो, जो विवादित बातों से परे हो, जो दूसरी की भावनाओ का सम्मान करना जानता हो.
और इस परिवार में दोस्त, भाई,बहन, माँ, बेटी जैसे मर्यादित रिश्तो का मान रख सके.
धार्मिक विवादों से परे एक ऐसा परिवार जिसमे आत्मिक लगाव हो..........
मैं इस बृहद परिवार का एक छोटा सा सदस्य आपको निमंत्रण देने आया हूँ. आपसे अनुरोध है कि इस परिवार को अपना आशीर्वाद व सहयोग देने के लिए follower व लेखक बन कर हमारा मान बढ़ाएं...साथ ही मार्गदर्शन करें.
आपकी प्रतीक्षा में...........
हरीश सिंह
संस्थापक/संयोजक -- "भारतीय ब्लॉग लेखक मंच" www.upkhabar.in/
पदमा जी मेरे बाल समय से पहले ही बड़ी तेजी से पकने लगे हैं... क्या आप कोई खास उपाय बता सकती हैं जिससे इस पर रोक लग सके. अगर संभव हो तो जरूर बताइएगा।
नाम- कौशल कुमार कमल
उम्र- 29 साल
फोन- 9971084584
ईमेल- kaushalkamal@gmail.com
ब्लॉग- dibiya.blogspot.com
Post a Comment