भारतीय संस्कृति में नारी के बाल उसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते है इसलिये बाल की खूबसूरती के लिये हम प्राकृतिक तरीके आजमायेंगे। कृत्रिम तरीके तो बाजार में बहुत से हैं जिन्हें हर आदमी नहीं इस्तेमाल कर सकता, जबकि उससे भी बढ़कर लाजवाब तरीके खुद आपके पास है आपके घर में रसोई में भंडार भरे हैं। बाल का काले चमकीले, घने और बड़े करने के तमाम तरीकें यहां मौजूद है।
बालों की उत्त्पति त्वचा के नीचे स्थित रोम कूट से होती है। प्रत्येक रोम कूप के नीचे रोम कोशिका या पैपिला होती है यही पैपिला है जो रक्त धमनियों से पोषक तत्व ग्रहण करती है नये बालों को जन्म देती है सामान्य व्यक्ति के 60 से 70 बाल रोजाना झड़ते हैं बालों में रूसी होना बालों के प्रति लापरवाही की निशानी है। रूसी से बचने के लिये बालों की नित्य सफाई, कंघी करना जरूरी है। साबुन का प्रयोग कम करें।(
हमारे शरीर में तीन तरह के विकार होते है वात,पित्त,कफ।
हमारे बाल रूखे हो जाते है कारण नैचुरलऑयल खत्म हो जाने सें ।बाल सफेद होते हैं पित्त की गर्मी तथा के यूस की वजह से।आयरन की कमी से बाल जड़से कमजोर हो जाते हैं।इसके लिये बादाम तेल की मालिश करें सर पर ।ऑलिव ऑयल खायें रूखे बालों को पोषण देने के लिये।बालों को स्वस्थरखने के लिये प्रोटीन युक्त आहार लेंदूध तथा उससे बनी चीजें इनसे प्राप्त सिसरेन तथा जलेरीन प्रोटीन निलता है।बाल बढने की गति एक महीने में एक सेंटीमीटर होती है ये सर्दियों में कम तथा गर्मियों में जल्दी बढते हैं।
गंज- हरी धनिया का रस लगाने से नये बाल निकलने लगते हैं।
मुलेठी पावडर पानी मिलाकर पेस्ट बनाले अब इसे गंज पर लगायें रोजाना रात को, सुबह अधिक शैंपू इस्तेमाल न करें।
-शुद्द आंवले के तेल में नींबू का रस निचोड़कर सरपर लगाये ।
-काली मिर्च पावडर नींबू के रस में मिलाकर सर की त्वचा पर लगायें जल्द फायदा होगा ।
-अरहर की दाल को पीसकर लेप सर पर लगायें गंज पर जल्दी बाल बढेंगे ।
-मीठी नीम की पत्तियां खाने मेजितना ज्यादा इस्तेमाल कर सकते है करें ।
गंज- बाल टुटे स्थान पर लहसुन का रस लगायें सूखने इस प्रकार नित्य तीन बार लगायें गंज के स्थान पर बाल आ जायेंगे। हरी धनिया का रस दिन में तीन बार गंज पर
बालों को काला घना बनाने के और भी तरीके हैं।
जैसे बालों को धोकर सुखा लें फिर प्याज का रस व एक चौथाई मात्रा में अदरक का रस गर्म नारियल तेल के साथ, आंवला पावडर, शिकाकाई पावडर, मेहंदी बालों को लगा दें। दो घंटे बालों को धो लें। चमत्कारी लाभ होगा। इसके अलावा नारियल तेल, बादाम तेल, जैतुन तैल, तिल का तेल नीम की सूखी पत्ती, आंवला,खसखस, शिकाकाई मिलाकर तेल उबाल लें इस तेल को रख लें। छानकर, इससे पुरानी रूसी जाती है।
बाल झड़ने बंद हो जाते हैं। अन्य परेशानियों के लिये डॉक्टर का परामर्श लें।
बाल काले ,घने करना- प्याज पीसकर बालों पर लेप करें बाल काले उगने लगेंगे।
सिर धोने से पहले सरसों का तेल में एक नींबू का रस मिलाकर सिर धोने से रूसी दूर हो जाती है तथा बालों की जड़ें मजबूत होती है।
रूसी दूर करने के लिये एक कप सिरका पानी मिलाकर लगाया जा सकता है। सप्ताह में एक बार बालों को दही,छाछ, नींबू के रस अथवा आंवले के पावडर से धोना चाहिये। रोयैदार तौलिया में लपेट कर सुखाना चाहिये झटकना नहीं चाहिये।
तेज धूप में न सुखायें। बाल अच्छी तरह सुखने के बाद कोई शुद्ध तेल लगाना चाहिये। हो सके तो नारियल का तेल ही लगायें।
दही से बाल धोने से बाल मुलायम, चमकीले, लम्बे हो जाते हैं। मस्तिष्क को भी बल मिलता है।
नीम व बैर के पत्तों को पानी में उबाल कर उससे सर धोने से झड़ना बंद हो जाते है।
भाप- सप्ताह में एक बार भाप भी देना चाहिये। गरम तौलिये से बाल को लपेट कर रखें।
जैतून तेल की मालिश भी करनी चाहिये। फिर गर्म पानी के तौलिये से भाप देना चाहिये।
नशीली चीजों का सेवन करने से बाल झड़ते हैं।
शैंपू में प्रायः रसायन एवं कैमिकल्स होते है। अतः नियमित प्रयोग से बालों को नुकसान होता है। बार-बार सिर में लगाने वाला, तेल बदलते नहीं रहना चाहिये।
सरसों, नारियल, आंवला तेल बालों के लिये फायदेमंद होता है। खुशबुदार तेल से बचना चाहिये। इससे असमय ही बाल सफेद होने की समस्या देखने में आती है।
दही में चुटकी भर काली मिर्च मिलाकर बाल धोने से बाल काले होते हैं।
आम के कोमल पत्ते और नर्म टहनियों का हरा-हरा पीसकर बालों में लगाने से कुछ ही हफ्तों में बालों का झड़ना पकना रूक जाता है।
मैथी के पत्ती को पीसकर बालों पर लगाएं साथ ही मैथी के बीज का चूर्ण आधा-आधा चम्मच रोज दो बार खाने से बालों के झड़ने पकने में बहुत फायदा होता है।
युवावस्था में बाल झड़ते पकते हों तो निम्न प्रयोग आजमायें।
काले तिल और भृंगराज को अलग-अलग कूट कर पीस कर महीन कर लें बराबर मात्रा में मिलाकर पांच ग्राम की मात्रा में लेकर गुड या मिश्री मिलाकर रोजाना सुबह सेवन करें।
बालों को काला घना बनाने के और भी तरीके हैं।
जैसे बालों को धोकर सुखा लें फिर प्याज का रस व एक चौथाई मात्रा में अदरक का रस गर्म नारियल तेल के साथ, आंवला पावडर, शिकाकाई पावडर, मेहंदी बालों को लगा दें। दो घंटे बालों को धो लें। चमत्कारी लाभ होगा। इसके अलावा नारियल तेल, बादाम तेल, जैतुन तैल, तिल का तेल नीम की सूखी पत्ती, आंवला,खसखस, शिकाकाई मिलाकर तेल उबाल लें इस तेल को रख लें। छानकर, इससे पुरानी रूसी जाती है।
बाल झड़ने बंद हो जाते हैं। अन्य परेशानियों के लिये डॉक्टर का परामर्श लें।
खानपान में हरी सब्जी, फल खायें, 1 दिन में 10-12 गिलास पानी पियें। आंवला पानी में भिगोये उस पानी को पिये बाल चमकदार होंगे। घने होंगे।
-कुछ लोग बालों को डाई करते हैं। उन्हें हमेशा सूखे बालों की शिकायत रहती है। ऐसे में दूध में केला मथकर बालों को लगायें या पपीते को मथकर इससे रूखा पन दूर होता है। यदि दो मुंहे बाल हों या ज्यादा टूटते हों तो प्रोटीन युक्त भोजन लेना चाहिये या विटामिन ई कैप्सूल लें। यदि किसी कारणवश बाल ज्यादा धोना पड़े तो शैंपू में दूधया दही मिलाकर धोना चाहिये, ऊपर बर्फीला पानी तथा बियर बराबर मात्रा में मिलाकर फिर से धोये इसे बाल में कंघी करने केश सेटिंग दो-तीन दिन तक खराब नहीं होगी।
लौकी- बालों को लम्बा व मजबूत करने के लिये सहायक है। लौकी का रस निकालकर जैतुन या तिल का तेल मिलाकर धूप में 1 घंटा रखें। उपरांत सर की मालिश करें।
ज्यादा मीठा या, मैदे युक्त भोजन बालों को खराब करता है। सेहतमंद बालों को प्रतिवर्ष छः इंच उगना चाहिए।
-जैलेटिन यानी जैली बालों की सेहत के लिये अच्छी है। विटामिन युक्त खाना जैसे दालें, आम पपीता, खायें विटामिन बी की गोलियां लें।
-बालों का झड़ना, पतला होना, रूसी, दो मुहें बाल हों तो एक नींबू के रस में दो-चार, सूखे आंवले का चूर्ण एक चम्मच रोगन बादाम अच्छी तरह बालों की जड़ों में लगाये, एक घण्टे के बाद मेहंदी का लेप पूरे बालों में लगाये दो घंटे बाद धो लें। हफ्ते में दो बार करें रूसी जायेगी। बालों में चमक आयेगी।
-धतुरे की पत्तियों का रस बालों में लगाये जुऐं मर जाती है।
-धतुरे के रस में कपूर मिलाकर किसी वस्त्र पर लेप कर दें। अब उस कपड़े को सर पर बांध कर सो जायें, प्रातः सर को धोने से, लीक जुऐं भरी हुई निकल जायेगी। खाने में अत्यधिक नमक पापड़ टमाटर लेने के आदि होने से बाल जल्दी झड़ते है। इस आदत को छोड़े दें।
-रूसी निकालने के लिये नींबू सबसे अच्छा उपाय है नींबू में दही मिलाकर लगायें पुरानी रूसी खत्म होगी।
-फलों का प्रयोग हेयर पैक के रूप में किया जाता है।
-चमेली के फूलों को नारियल तेल में उबालकर लगाने से बाल काले एवं घने होते हैं।
-बाल काले करना- प्याज के रस का लेप करने से बाल काले रंग के उगने लगेंगे।
-गुड़हल के फूल व पत्ती पीसकर बालों में लगाने से बाल काले, बड़े होते हैं।(आजमाया फार्मूला)
--यदि आप चाहते हैं कि आपके बाल हल्के और फूले रहें तो आप दही में नींबू का रस मिलाकर मिश्रण को अच्छी तरह बालों में लगा लें। अब इसे धूप में सुखायें, सूखने पर धो लें। बाल फूले व हल्के रहेंगे।
-यदि आप जहां रह रही हैं वहां का पानी खारा है तो बाल को शैंपू करने के बाद चाय पत्ती के पानी से या लाल सिरके से बालों को धोयें।
-यदि आप चाहते हैं कि आपके बाल चमकदार लगे तो जो भी शैंपू आप इस्तेमाल कर रही हैं उसमें दही मिलाकर खूब रगड़ दे बालों में दस मिनट तक लगा रहने दें। अब धोयें बाल खूब चमकदार,स्वस्थ लगेंगे।
-यदि आपने बाल सेट करवाये हैं और दो, तीन दिन इसे खराब नहीं करना चाहतीं तो बिना तकिया के सोयें। कंघी करते वक्त नींबू का रस बालों पर लगायें। बालों को स्वस्थ्य रखेने के लिये विटामिन बी युक्त खाना जैसे- दालें, आम, पपीता खायें।
केश का झड़ना- आम के कोमल पत्ते और नाजुक टहनियों को पानी के साथ पीसकर बालों में लेप करें। आधे घंटे बाद धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें अवश्य बालों का झड़ना बंद हो जायेगा।
बाल बढ़ाना-
*बरगद की जटा पीस लीजिए, इसमें नींबू का रस मिलाकर इसका लेप बना लीजिए। इसे बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाना चाहिए। एक घंटे बाद नींबू के जल से धो लें। फिर नींबू का रस मिलाकर नारियल का तेल लगाना चाहिए।
*अरहर की दाल का पेस्ट बालों की जड में लगायें
*लौकी कद्दूकस उसका पानी निकालकर बालों की जडों में लगायें
*तोरई (सब्जी) को छोटा छोटा काटकर सुखा लें इसे जैतून या नारियल के तेल में इतना पकाये कि तोरई जल जाय तेल ठंडा होने पर उसे हाथ से मसलकर तेल छान लें अब इसे लगायें।
रूसी से बचने के ऊपाय
रूसी से बचने के ऊपाय एक च .शुध्द् सिरका पानी में डालकर रूई से सर की त्वचा पर लगाये रात मे सर पर कपडा बांध ले ताकि बिस्तर खराब न हो सुबह ,शैपू कर ले औरफिर सिरके की विधि दुहरायें इस तरह हफ्ते मे एक बार करे तीन माह तक।
*बालो को गरम तौलिये से भाफ दे
*.एसप्रिन की गोलिया गुनगुने पानी मे डालकर बालो की उससे मालिशकरे 15.20मि.बाद बालोको साफकर ले
एक भाग सेबका रस तीन भाग पानी डालकर सर कीत्वचा मे लगाये लगभग बीस मिनट तक मले फिर सर धो ले
*डेढ चम.काली मिरच ,दो च सिरका ,एक नीबू का रस आधा कप मलाई वाला दूध,अच्छी तरह मिलालो अब सर की त्वचा पर मालिश करे एक घंटे बाद शैपू करें इसतरह हफ्ते मे दो तीन बार करें।
एक च .शुध्द् सिरका पानी में डालकर रूई से सर की त्वचा पर लगाये रात मे सर पर कपडा बाध ले ताकि बिस्तर ख राब न हो सुबह ,शैपू कर ले औरफिर सिरके की विधि दुहरायें इस तरह हफ्ते मे एक बार करे तीन माह तक .
*बालो को गरम तौलिये से भाफ दे
*5.6एसप्रिनकी गोलिया गुनगुने पानी मे डालकर बालो की उससे मालिशकरे 15.20मिनट .बाद बालोको साफ कर लें।
एक भाग सेबका रस तीन भाग पानी डालकर सर कीत्वचा मे लगाये लगभग बीस मिनट तक मले फिर सर धो ले
*डेढ चम.काली मिरच ,दो च सिरका ,एक नीबू का रस आधा कप मलाई वाला दूध,अच्छी तरह मिलालो अब सर की त्वचा पर मालिश करे एक घंटे बाद शैपू करें इसतरह हफ्ते मे दो तीन बार करें।
केश झड़ रहे हैं? परेशान न हों
कारण और निवारण-
वैसे तो केशों का गिरना व नये केशों का उगना प्रकृति का नियम है, परंतु हर समय काफी संख्या में केशों का गिरना चिंता का विषय है। इसे समझने की जरूरत है, घबराने की नहीं। यह जानना जरूरी है कि इसका कारण क्या है और इसका निवारण क्या है?
केश टूटने के आम कारण-
• हमेशा तनाव में रहना
• पूरी नींद न लेना
• आहार संतुलित न होना
• केशों को कस कर बांधना
• केशों को गंदा रखना
• अधिक गर्म पानी से केशों को धोना
• केशों को बिना तेल सूखा रखना
• केशों में रूसी का होना
• किसी लंबी बीमारी का होना
निवारण-
• अपने आहार पर ध्यान दें, अधिक पानी पियें
• केश धोने के लिए साधारण गर्म पानी लें न अधिक गर्म न अधिक ठंडा
..केशों को साफ रखें, गंदे केश अधिक उलझते हैं
• नींद ठीक से और पूरी लेने की कोशिश करें
• तनाव पर काबू रखें, थोड़ा योग करें
• कभी-कभी केशों को स्टीम दें
• दिन में कई बार केशों पर कंघी करें, इससे तैलीय ग्रंथियां सक्रिय हो जाती हैं
• रात को सोते समय केश खोल कर या ढीला बांध कर रखें
• केशों को केमिकल ट्रीटमेंट न दें
• हेयर ड्रायर कम से कम इस्तेमाल करें
• केश को धोने के बाद तौलिये से न झटकें और न ही लपेट कर जोर से कस कर बांधें
*जब बाल अधिक झड़ते हों- तांबे की कटोरी में दही डाल कर उसमें तांबे के तीन-चार छोटे-छोटे टुकड़े डाल दें। 3-4 दिन बाद उन टुकड़ों से दही को घिसें, अब दही हरे रंग की हो जायेगी। इस दही को अच्छी तरह सिर पर मलें, आधे घंटे बाद बालों को रीठी शिकाकाई से धो लें।
http://healandhealth.com/hi/ इस u r l .को क्लिक करें अधिक जानकारी के लिये-धन्यवाद



0 comments:
Post a Comment