Monday, February 16, 2009

बाल को बनायें खूबसूरत

बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इसलिये बाल की खूबसूरती के लिये आप प्राकृतिक तरीके आजमायें। कृत्रिम तरीके तो बाजार में बहुत से उपलब्ध हैं। जिन्हें हर कोई नहीं इस्तेमाल कर सकता, जबकि उससे भी बढ़कर लाजवाब तरीके आपकी रसोई में भरे पड़े हैं। बाल का काले, चमकीले, घने और बड़े करने के तमाम तरीकें यहां मौजूद हैं।
बालों की उत्पत्ति त्वचा के नीचे स्थित रोम कूट से होती है। प्रत्येक रोम कूप के नीचे रोम कोशिका या पैपिला होती है। यही पैपिला है, जो रक्त धमनियों से पोषक तत्व ग्रहण करती है। नये बालों को जन्म देती है। सामान्य व्यक्ति के 60 से 70 बाल रोजाना झड़ते हैं। बालों में रूसी होना बालों के प्रति लापरवाही की निशानी है। रूसी से बचने के लिये बालों की नित्य सफाई और कंघी करना जरूरी है। साबुन का प्रयोग कम करें।

आगे पढ़ें

0 comments: